क्वीन का काबिल पर एक और आरोप, कैरियर खत्म करने के लिए लगाया था पूरा जोर

मुंबई ऋतिक रोशन । बॉलीवुड के काबिल हीरो ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस कंगना रनौत के बीच की लड़ाई एक बार फिर बढ़ सकती है। इस बारे में कंगना ने खुद बयान दिया है। उनका कहना है कि ऋतिक उनका कैरियर खत्म करना चाहते थे।

ऋतिक और कंगना एक दूसरे पर आरोप लगाते नजर आते हैं। इस बार कंगना ने कहा है  कि ऋतिक रोशन बॉलीवुड इंडस्ट्री के विभिन्न लोगों के पास गए और उनका करियर तबाह करने की पूरी कोशिश की।

दोनों के बीच विवाद की शुरूआत तब शुरु हुई जब कंगना ने एक इंटरव्यू में ऋतिक को अपना एक्स ब्वॉयफ्रेंड बताया था और कहा था कि ऋतिक अटेंशन पाने के लिए उनके आगे पीछे घूमते थे।

ये बात इतनी आगे बढ़ गई थी कि दोनों ने एक दूसरे को लीगल नोटिस भी भेज दिया था। इस दौरान कंगना के ईमेल भी सार्वजनिक हो गए थे। दोनों का ये मामला पुलिस तक पहुंच गया था।

फिल्म ‘रंगून’ के प्रमोशन में व्यस्त कंगना बोली कि, दो लोगों के प्राइवेट अफेयर में कोई तीसरा व्यक्ति मदद नहीं कर सकता था। कंगना के पास लोगों का कॉल आता था कि ऋतिक उनसे मिलने आये और कंगना के खिलाफ सबूत दिखाए हैं। सामने वाला शख्स कंगना से मिलने और उनका पक्ष रखने के लिए कहता था लेकिन कंगना जवाब देती थी कि ये उनका काम नहीं है।

कंगना ने कहा की फिल्म इंडस्ट्री में अगर दोस्त बनाते है तो मामला कहीं ना कहीं बिगड़ जाएगा। इंडस्ट्री में आप जिनके साथ काम करते है वो सफल हो जाएंगे तो लोग आपको अवॉयड करना शुरू करते है।

कंगना का मानना है कि ऐसे में इंसानी जज्बात आगे आ ही जाते हैं और इनके साथ चीजें और भी कड़वी हो जाती हैं। काम के दौरान इंसान फैसला नहीं कर पाता की क्या सही है और क्या गलत। रोमांटिक रिलेशनशिप के साथ भी बिल्कुल ऐसा ही होता है।

कंगना ने बोला कि, उनकी सफलता का कारण है कि चाहे एक्टर्स हों, निर्देशक हों या फिल्म से जुड़े अन्य लोग वो उनसे दोस्ती ज्यादा नहीं करती।

LIVE TV