क्यों ये गाय पहुंची अदालत, जज ने सुनाया अनोखा फैसला

अक्सर आपने इंसानों को अदालत में पेश होते देखा और सुना होगा, लेकिन क्या कभी आपने गाय को भी अदालत में पेश होते देखा है। राजस्थान के जोधपुर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें एक गाय अदालत में पेश हुई और तब जाकर जज ने फैसला सुनाया। यह पूरा मामला जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

गाय पर केस

मामला कुछ यूं है कि शिक्षक श्याम सिंह और कांस्टेबल ओमप्रकाश के बीच गाय के मालिकाना हक को लेकर अगस्त 2018 से ही विवाद चल रहा था। इस मामले को लेकर मंडोर थाने में केस दर्ज किया गया था। हालांकि थाना प्रभारी ने अपने स्तर पर इस मामले को सुलझाने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन वो सफल नहीं हो पाए थे।

थाना अधिकारी ने विवाद निपटारे के लिए गाय को बीच में खड़ा कर एक तरफ शिक्षक श्याम सिंह और दूसरी तरफ कांस्टेबल ओम प्रकाश को खड़ा किया था। इन दोनों से गाय को आवाज देने के लिए कहा गया था, लेकिन गाय ने दोनों की बातों को अनसुना कर दिया था।

आखिर कैसे बन गई अनुष्का शर्मा अनुपम खेर की फेवरेट एक्ट्रेस, साथ में शेयर की तस्वीर

बाद में एक पक्ष ने यह दावा किया था कि गाय जब दूध देती है तो वो अपना दूध खुद पीती है। इसके बाद गाय को मंडोर गौशाला में रखा गया था। साथ ही वहां पर सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया था, ताकि जब गाय दूध देने लगे तो यह देखा जा सके कि गाय अपना दूध खुद पीती है या नहीं? हालांकि बाद में यह तरीका भी फेल हो गया था।

LIVE TV