कोरोना विस्‍फोट मेरठ और आसपास के जिलों में लगातार बढ़ रहा दहशत, 10 नए केस आए सामने…

कोरोना विस्‍फोट मेरठ और आसपास के जिलों में लगातार दहशत बढ़ा रहा है। शुक्रवार की दोपहर तक दस नए केस सामने आए गए थे। बागपत में ईओ छपरौली समेत पांच लोगों कोरोना पॉजिटिव निकले है। इन सभी की रिपोर्ट शुक्रवार को आई है। वहीं आज शामली जिले में भी कोरोना के पांच पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं बागपत में बड़ौत की कोरोना पॉजिटिव एक महिला की शुक्रवार को मौत हो गई। इस प्रकार यहां पर कुल मौतों की संख्‍या चार हो गई है। गौरतलब है कि गुरुवार को मेरठ में एक ही परिवार के दस सदस्‍यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इससे आस-पास के इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं बुलंदशहर में 15 नए संक्रमित मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई थी। सहारनपुर में कोरोना के 8 नए मरीजों साथ यहां संक्रमितों की संख्‍या 355 हो गई है। वहीं बिजनौर में चार नये संक्रमितों की पुष्टि हुई है, जिसमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

बागपत में ईओ सहित पांच और कोरोना संक्रमित

बागपत में ईओ छपरौली समेत पांच लोगों कोरोना पॉजिटिव निकले है। इन सभी की रिपोर्ट शुक्रवार को आई है। वहीं शामली जिले में भी शुक्रवार को कोरोना के पांच पॉजिटिव केस मिले हैं। एक्टिव केस 55 और कुल केस 116 हो गए हैं। संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय ऊंचा गांव की शिक्षिका की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि कुछ दिन पूर्व रिपोर्ट निगेटिव आई थी। आर्यपुरी निवासी पहले से संक्रमित के क्लोज कॉन्टेक्ट युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। वहीं, दिल्ली से आए शामली के गांव पेलखा निवासी व्यक्ति में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।रामपुरा निवासी वृद्ध की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं एक व्यक्ति का सैंपल कैराना क्षेत्र से लिया गया था, लेकिन वह बड़ौत निवासी बताए जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि पॉजिटिव मिलने वालों कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। उधर, सुभाष चौक क्षेत्र का हॉट स्पॉट ग्रीन हो गया है। 13 जून को पॉजिटिव केस मिलने पर सील किया गया था।

बुलंदशहर में 15 नये मामले

जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की चैन मजबूत होती दिखाई दे रही है, गुरुवार को आई रिपोर्ट के अनुसार 15 नए संक्रमित मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई है, जिसमें से दो डिबाई, बुलंदशहर में छह, सिकंदराबाद में 3, सयाना में दो और गुलावठी में एक संक्रमित सामने आया है, जबकि 36 मरीज कोरोना को हराकर अस्पताल से बाहर आए हैं। अब जनपद में कुल संक्रमित की संख्या 539 हो गई है, जबकि ठीक होने वालों की संख्या 336 पर पहुंच गई है। 20 की मौत हो चुकी है और 183 का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

बिजनौर में पुलिसकर्मी सहित चार पॉजिटिव

गुरुवार को बिजनौर में चार और कोरोना पॉजिटिव आए। इनमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। कोरोना पॉजिटिव में दो पुलिसकर्मी नूरपुर थाने में तैनात हैं।

सहारनपुर में कोरोना के आठ नए मरीज

गुरुवार को सहारनपुर में कोरोना के 8 नए मरीज बढ़े। अब यहां संक्रमितों की संख्या 355 हो गई है। तीन मरीजों को छुट्टी मिल चुकी है।

मुजफ्फरनगर में तीन नए मामले

मुजफ्फरनगर में गुरुवार को तीन नये कोरोना संक्रमित मिले। साथ ही सात संक्रमित ठीक हो चुके हैं।

बागपत में आशा कार्यकर्ता संक्रमित

खेकडा में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तहसील व पालिका के 37 कर्मचारियों के सेम्पल लि‍ए। उधर फिरोजपुर गांव में पूर्व आशा कार्यकर्ता के कोरोना पॉजिटिव होने से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। उक्त महिला गांव के ही कई मकान में सफाई कार्य करती थी।

LIVE TV