केशव प्रसाद मौर्य : कोविंद की विजय अंत्योदय की जीत

राष्ट्रपतिलखनऊ। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के 14वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी ने विजय उत्सव मनाया। वहीं उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कोविंद की विजय अंत्योदय की जीत है, दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों की जीत है।

मौर्य ने कहा, “आज का दिन ऐतिहासिक दिन है, प्रदेश की जनता अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही है। कोविंद की विजय अंत्योदय की जीत है, दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों की जीत है। अंतिम पायदान से कार्य शुरू करने वाला एक सामान्य कार्यकर्ता आज शीर्ष पायदान पर पहुंच चुका है।”

नरेश अग्रवाल का मुंह काला करने वाले को मिलेगा इनाम, भाजपा नेता का ऐलान

मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आभार जताया कि उन्होंने प्रदेश के कार्यकर्ता को राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद का उम्मीदवार बनाया। इसके लिए प्रदेश की 22 करोड़ व देश की सवा सौ करोड़ जनता की तरफ से उनको धन्यवाद देता हूं।

कांवड़ियों के शिविर पर गिरी आकाशीय बिजली, सैकड़ों लोग घायल

उपमुख्यमंत्री ने कहा, “राजग द्वारा रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी घोषित करने पर प्रदेश के जातिवादी दलों ने केवल विरोध के लिए विरोध किया, लेकिन आज के परिणाम ने उन सभी दलों को आइना दिखा दिया। देश में अब सबका साथ-सबका विकास की राजनीति ही चलेगी।”

LIVE TV