केजरीवाल ने नहीं जनता ने मारा यू-टर्न, थाम लिया पीएम मोदी का हाथ

अरविंद केजरीवालनई दिल्ली| दिल्ली का किला फतह करने वाले अरविंद केजरीवाल को उन्हीं के ख़ास सिपाही ने सबसे तगड़ा झटका दिया है| केजरीवाल के बेहद ख़ास रहे योगेन्द्र यादव ने एक सर्वेक्षण के बाद ये खुलासा किया है कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी से ज्यादा केंद्र में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी की सरकार से संतुष्ट है|

अरविंद केजरीवाल को झटका

इस सर्वे में दिल्ली की अधिकतर जनता ने माना है कि राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ा है| वहीं कुछ लोगों का मानना है कि भ्रष्टाचार का स्तर पहले जैसा ही बना हुआ है| इन दोनों प्रश्नों के जवाब में लगभग 75 प्रतिशत लोगों ने आम आदमी पार्टी से असंतुष्टि जताई है| जबकि सिर्फ 25 फीसद ने यह माना है कि भ्रष्टाचार में कमी आई है।

ख़ास बात यह है कि जब यही प्रश्न भाजपा के लिए पूछे गये तो अधिकतर लोगों ने इसके उलट जवाब देते हुए केंद्र सरकार से संतुष्टि जाहिर की है| लोगों का कहना है कि केंद्र सरकार बखूबी अपने काम को अंजाम दे रही है|

अरविंद केजरीवाल के पूर्व सहयोगी योगेंद्र यादव ने पिछले दिनों यह रिपोर्ट को मीडिया के सामने इसे जारी किया। दिल्ली की 19 विधानसभा में 1202 लोगों पर किए गए इस सर्वे को खुद योगेन्द्र ने ही डिजाइन भी किया था। इसके लिए नए साल के शुरुआती पांच दिनों को चुना गया था|

LIVE TV