कानपुर : ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक श्रमिक की मौत, दो घायल

उत्तर प्रदेश के कानपुर के पनकी ऑक्सीजन प्लांट में आज सुबह रिफिलिंग के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक श्रमिक की मौत हो गई और कम से कम 2 घायल हो गए। दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित घटना स्थल पर पुलिस मौजूद है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Image

इस घटना पर ACP गोविंद नगर सर्कल ने बताया कि पनकी गैस प्लांट में किदवई नगर के एक अस्पताल का गैस भरने कोई आया था। उसका एक सिलेंडर संभवत: कमजोर था जिसमें विस्फोट हुआ। इसमें यहां के एक कर्मचारी की मौके पर मौत हो गई है। एक घायल उपचार कराकर घर चला गया है और दूसरा अस्पताल में है।

LIVE TV