‘सिंघम’ फेम काजल के जन्मदिन पर देखें उनकी सिजलिंग तस्वीरें
मुंबई। बालीवुड में कई एक्ट्रेस है जिन्हें उनकी ज्यादा फिल्मों की वजह से जाना जाता है। कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में भले ही ज्यादा फिल्में न की हों लेकिन अपनी छाप छोड़ दी है। काजल अग्रवाल भी उन एक्ट्रेस में से एक हैं। काजल अग्रवाल आज 31 साल की हो गई हैं। काजल अग्रवाल की बर्थडे पर जाने उनसे जुड़ी कुछ बातें और देखें उनकी हॉट एंड सिजलिंग तस्वीरें।
काजल से जुड़ी कुछ बातें-
- काजल बॉलीवुड में सिंघम से पहले भी नजर आ चुकी हैं।
- काजल ने बॉलीवुड में साल 2004 में ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘क्यू़ं… हो गया न?’ से डेब्यू किया था।
- काजल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर सपोर्टिंग आटिस्ट की थी।
- बॉलीवुड में अबतक उन्होंने महज 4 फिल्मों में काम किया है। फिर भी लाखों लोग उनके दीवाने हैं।
- काजल को बॉलीवुड में असली पहचान रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम’ में मिली थी।
- काजल बॉलीवुड में अक्षय कुमार के साथ भी काम कर चुकी है।
- तमिल और तेलुगू फिल्मों में नजर आने वाली काजल बाहुबली के डायरेक्टर एस राजामौली के साथ भी काम कर चुकी हैं।
- टॉलीवुड में एस राजामौली की फिल्म ‘मगधीरा’ में काम करने के बाद उन्हें अलग पहचान मिली।
- इंस्टाग्राम पर इनके 5.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
- काजल अपकमिंग फिल्म में बाहुबली फेम भल्लालदेव यानी राणा डग्गूबाति के अपोजिट नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें: ग्लैमरस तस्वीरों के बाद सनी ने शेयर की लिप लॉक pic