कभी वेस्टर्न ड्रेस में पार्लियामेंट पहुंची थी नुसरत जहां, जमकर हुईं थी ट्रोल

अपनी कथित शादी को लेकर नुसरत जहां एक बार फिर चर्चाओं में बनी हुई हैं। उन्होंने 2019 में निखिल जैन से शादी की थी। हालांकि अब नुसरत ने इस शादी को अवैध करार दिया है। नुसरत का जन्म 8 जनवरी 1990 को बंगाल में हुआ था। उन्होंने 2010 में मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसी साल वह फेयर वन मिस कोलकाता बनी थीं। 2011 में नुसरत को उनकी पहली फिल्म बंगाली शोत्रु मिली थी। नुसरत जहां ने एक्ट्रेस से सांसद बनने का सफर बखूबी तय किया है। बंगाल की बशीरहाट सीट से चुनाव लड़ने वाली नुसरत जहां ने तकरीबन 3.5 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी।

सांसद बनने के बाद नुसरत जहां जब पहले दिन पार्लियामेंट पहुंची तो उन्होंने वेस्टर्न ड्रेस पहनी थी। इसके बाद इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग हुई थी।

शादी के बाद जब नुसरत जहां पहली बार संसद पहुंची और शपथ ली तो उस दौरान उनके गले में मंगलसूत्र और सिंदूर चर्चा का विषय बना। इसके चलते ही देवबंद के धर्मगुरुओं ने उनके खिलाफ फतवा भी जारी किया था। उनका कहना था कि मुस्लिम लड़कियों को सिर्फ मुस्लिमों से ही निकाह करना चाहिए। नुसरत मुस्लिम हैं तो वह सिंदूर कैसे लगा सकती हैं।

साल 2012 में नुसरत का नाम एक रेप केस से भी जुड़ा था। फरवरी 2012 में पार्क स्ट्रीट पर एक चलती कार में एक एंग्लो-इंडियन महिला के साथ गैंगरेप किया गया था। इसके बाद मामले में कादर खान समेत 5 लोगों को आरोपी बनाया गया था। यह जानकर सभी हैरान हो गए थे कि नुसरत जहां उसी कादर खान की गर्लफ्रेंड थी। नुसरत 2012 में अपने ब्वॉयफ्रेंड कादर से निकाह करने वाली थी। उन्होंने पुलिस पूछताछ में बताया का घटना के बाद वह कादर खान से नहीं मिली। जबकि पुलिस को मालूम हुआ कि दोनों ने मुंबई के एक होटल में कमरा बुक किया था। इसके बाद नुसरत कोलकाता लौट गईं और कादर पटना चले गए। यह रिश्ता यहीं खत्म हो गया।

यही नहीं नुसरत जहां के मां दुर्गा वाले फोटोशूट ने भी खूब चर्चाएं बटोरी थीं। नुसरत जहां ने 20 सितंबर को महालया के मौके पर दुर्गावतार की ये तस्वीरें साझा की थीं। मान्यता है, कि महालया के दिन ही मां दुर्गा कैलाश पर्वत से पृथ्वी पर आती हैं और इसी दिन से दुर्गा पूजा की तैयारियों की शुरुआत हो जाती है। लेकिन कुछ कट्टरपंथियों को उनका ये अंदाज पसंद नहीं आया। जिसके बाद सांसद ने शिकायत दर्ज करवाई थी और सुरक्षा की मांग की थी।

LIVE TV