जानिए हमेशा विवादों में रहने वाली कंदील बलोच की क्यों हुई हत्या
नई दिल्ली। पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक कंदील बलोच के भाई ने ही मुल्तान के घर में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी है। कंदील सोशल मीडिया पर खुद को हमेशा प्रमोट करती रहती थीं जिसकी वजह से वह सुर्खियों में भी खूब बनी रहती थीं।
यह भी पढ़ें: कंदील की हत्या पर पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका
सोशल मीडिया पर उनके लाखों में फॉलोवर्स थे। हालांकि उनके सुर्खियों में आने की वजह से हर जगह हलचल मच जाती थी, ऐसा इसलिए क्योंकि वह हमेशा कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट दिया करती थीं।
कंदील बलोच से जुड़े विवाद
पीएम मोदी को कहा था चाय वाला
कंदील बलोच ने एक बार पीएम मोदी को चायवाला कहकर उनका मज़ाक उड़ाया था। उसने पीएम मोदी को भारत से कश्मीर को आज़ाद करने की धमकी भी दी थी।
कंदील का प्यार
कंदील बलोच ने बॉलीवुड एक्टर इमरान खान और इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली के लिए प्यार भी ज़ाहिर किया था। विराट कोहली से उन्होंने अनुष्का शर्मा को छोड़ने की बात भी कह दी थी। कंदील ने कहा था- ओह माय गॉड, विराट कोहली बेहद मोहक हैं। प्लीज विराट मेरे लिए अनुष्का को छोड़ दो।
कंदील का स्ट्रिप डांस
साल 2016 में उन्होंने क्रिकेट के वर्ल्ड टी20 टूर्नामेंट से पहले ही कह दिया था कि अगर पाकिस्तान की टीम भारत को हरा देती है तो वो स्ट्रिप डांस करेंगी।
कंदील की शादी
कंदील बलोच एक बार फिर सुर्खियों में आई थीं जब एक शख्स ने खुद को कंदील का पति बताया। उसने यह भी दावा किया कि उसका और कंदील का एक बच्चा भी है। इस शख्स का नाम आशिक हुसैन है। हालांकि आशिक के दावों के बाद कंदील ने यह बात मान ली थी। इन सब के बावजूद कंदील ने दावा किया कि घरवालों ने जबरन शादी करायी थी जिसकी वजह से उसने तलाक ले लिया था।
कंदील की सेल्फी
हाल ही में पाकिस्तान के धर्मगुरु मुफ्ती अब्दुल कवी के साथ सेल्फी को लेकर भी कंदील विवादों में रह चुकी हैं। कंदील ने यह तस्वीरें ट्विटर और फेसबुक पर शेयर की थीं। बाद में तस्वीरें पाकिस्तान में वायरल हो गईं। साथ ही कंदील ने एक वीडियो भी शेयर किया था।
यह भी पढ़ें: कंदील की हत्या पर पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका
वीडियो और तस्वीरें वायरल होने के बाद कंदील ने कहा ‘मुफ्ती ने मुझसे होटल में मिलने की इच्छा जाहिर की थी और मिलने पर इश्क का इजहार किया’। लेकिन मुफ्ती अब्दुल कवी ने इसके उलट बयान दिया। इस कन्ट्रोवर्सी के बाद से कंदील ने अपनी सुरक्षा को खतरा होने का दावा किया था।