एमवे इंडिया ने कुकवेयर रेंज ‘एमवे क्वीन’ उतारा, कंपनी हुई कंस्‍यूमर ड्यूरेबल

एमवे इंडियानई दिल्ली। डायरेक्ट सेलिंग क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एमवे इंडिया ने उत्पादों की श्रेणी का विस्तार किया है। प्रीमियम कुकवेयर रेंज ‘एमवे क्वीन’ के लॉन्च के साथ कंपनी ने कंस्यूमर ड्यूरेबल्स उत्पादों की श्रेणी में प्रवेश किया है। एमवे ने 250 करोड़ रुपये के प्रीमियम कुकवेयर सेगमेंट में शीर्ष तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह सेगमेंट सालाना 35 फीसदी की रफ्तार से बढ़ रहा है।

एमवे इंडिया देश में कंस्यूमर ड्यूरेबल्स की श्रेणी में पहली बार कोई प्रॉडक्ट लॉन्च कर रहा है। कंपनी अब तक न्यूट्रीशन, ब्यूटी, होम केयर और पसर्नल केयर की श्रेणी में 130 से ज्यादा उत्पादों की बिक्री कर रहा है।

एमवे क्वीन के लांच अवसर पर एमवे इंडिया के सीईओ अंशु बुद्धराजा ने कहा, “हमने एमवे क्वीन को भारतीय बाजार में अपने पहले कंस्यूमर ड्यूरेबल प्रॉडक्ट के तौर पर चुना है क्योंकि रिसर्च से यह संकेत मिलता है कि इंडियन मार्केट में ऐसे प्रीमियम कुकवेयर रेंज की खास डिमांड है।

जिसमें कम से कम तेल और कम पानी के इस्तेमाल से स्वादिष्ट खाना बनाया जा सकता है। हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि यह श्रेणी अगले 3 सालों में कंपनी के टर्नओवर में 10 फीसदी से ज्यादा का योगदान दें।”

एमवे इंडिया के चीफ मार्केटिंग अफसर संदीप शाह ने कहा, “एमवे क्वीन कुकवेयर इस लिहाज से सबसे अलग है कि इसमें लगभग जीरो तेल के और काफी कम पानी की सहायता से स्वस्थ ढंग से खाना पकाया जा सकता है।”

एमवे क्वीन के बर्तनों में कम से कम पानी में खाना पकाया जा सकता है। इसके अलावा ओप्टीटैंप तकनीक से खाना पकाते समय आंच बर्तन के हर कोने में प्रचुर मात्रा में पहुंचती है। इन बर्तनों के मध्यम से धीमी आंच या तापमान पर खाना जल्दी और अच्छी तरह बनता है। इससे समय, ऊर्जा और श्रम की बचत होती है। एमवे क्वीन के बर्तनों में 30 साल की वॉरंटी दी जाती है।

एमवे क्वीन के 5 बर्तनों का सेट भारतीय बाजार और भारतीयों के खान-पकवान की आदतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कुकवेयर सेट में ढक्कन के साथ 4 लीटर का स्टॉक पॉट, ढक्कन के साथ डेगची (खाना पकाने का हैंडल वाला बर्तन), डेढ़ लीटर का नॉनस्टिक फ्राइंग पैन, एक अतिरिक्त ढक्कन और स्टॉक पॉट स्टीमर भी शामिल है।

LIVE TV