एक प्रेमी दो माशूका और सोफे ने निभाई हीरो की भूमिका…

एक प्रेमी दो माशूकाबेंगलुरु। एक सोफे ने दो लड़कियों की जिंदगी को बर्बाद होने से बचा लिया। कहानी बिल्‍कुल फिल्‍मी सी है लेकिन है सच। दरअसल दो लड़कियों ने एक ऑनलाइन मार्केटिंग साइट पर सोफा बेचने के लिए निजी जानकारियां साझा की जो उनके लिए वरदान साबित हुआ और इससे उनकी जिंदगी तबाह होने से बच गई। जिसके साथ ही उनके सामने एक ऐसे शख्स का भंडाफोड़ हो गया जो सिंगल लड़कियों को टार्गेट कर शादी का झांसा देकर उनके पैसों पर ऐश करता था। एक प्रेमी दो माशूका की यह कहानी वाकई हैरतअंगेज है।

एक प्रेमी दो माशूका

यह मामला एक सॉफ्टवेयर फर्म में काम करने वाले मुरारी जनाका (36) का, जो महिलाओं के साथ झूठी मोहब्‍बत कर उनके पैसों पर ऐश करता था। लेकिन सोशल मीडिया के इस दौर में उसका यह नाटक ज्यादा दिनों तक नही चल सका और फिल्मी अंदाज में उसका भंडाफोड़ हो गया।

दरअसल कोरामांगला इलाके में रहने वाली अदिति वर्मा (30) ने ऑनलाइन मार्केटिंग साइट पर सोफा बेचने के लिए अपनी निजी जानकारी साझा की। सिंधु नामक एक लड़की ने सोफा खरीदने की इच्छा जताई, जिसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। जिसके बाद अदिति ने यह नोटिस किया कि सिंधु की वॉट्सऐप प्रोफाइल फोटो उस व्‍यक्ति के साथ लगी हुई है जो कि खुद उसका ब्‍वॅायफ्रेंड है। अदिति के पूछने पर सिंधु ने बताया कि वे शादी करने वाले हैं। इसके बाद अदिति ने मुरारी की जालसाजी के बारे में बताया। जांच में दोनों ने पाया कि मुरारी ने दोनों के साथ प्यार का नाटक कर शादी का वादा किया था और उनके पैसों पर ऐय्याशी कर रहा था।

दोनों लड़कियों ने इसकी शिकायत तुरंत पुलिस में दर्ज कराई। जिसके बाद से मुरारी फरार है और कोरामांगला पुलिस उसकी जांच कर रही है।

अदिति का कहना है कि वह और मुरारी पिछले तीन सालों से रिलेशनशिप में थे। उस दौरान मुरारी ने इमोशनली ब्लैकमेल कर एक लाख रुपये तक ऐंठे। इस रिश्‍ते में दरार उस वक्‍त आई जब दूसरी लड़कियों से रिलेशन का शक होने पर अदिति ने यह रिश्ता तोड़ लिया। हालांकि कुछ समय के बाद मुरारी ने फिर से कॉल करना शुरू किया और माफी मांगी। जिसके बाद हमारे बीच फिर से रिलेशनशिप बन गई।’

 

LIVE TV