उन्नाव : गंगा मेंं नहाने गए दो चचेरेे भाई डूबे

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में दो चचेरे भाइयो की गंगा में डूबने से मौत हो गई। घटना बारा सगवर इलाके गढ़ेवा गांव की है। यहां रोहित (15) और उसका भाई संजय (7) नदी के पास नहाने गए थे। दोनों नदी की गहराई में चले गए और डूबने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के कुछ लोग उन्हें बचाने नदी में कूदे। स्थानीय लोगों ने राेेहित को निकाला लेकिन उसकी मौत हाेे चुकी थी। संजय का शरीर खोजा जा रहा है।

LIVE TV