इन बच्चों को मदरसे में सिखाई जाती हैं ऐसी बातें कि सुनकर याकीन नहीं होगा

लखनऊः भारत को भले ही सभी धर्मों का आदर करने वाला देश कहा जाता है लेकिन यहां क्षेत्रवाद की कमी नहीं है। जातिगत भावना आज भी यहां लोगों के विचारों में पनपती है।

भाई-भाई का नारा लगाने वाले आज भी खुद को एक-दूसरे से भिन्न मानते हैं लेकिन ये एक ऐसी जगह है जहां सच में सर्व धर्म की शिक्षा दी जाती है।

हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के गोंड़ा जिले की जहां बच्चों को पता है कि सारे धर्म समान है। यहां कुरान की आयतों के साथ गायत्री मंत्र का जाप भी होता है। गोंडा जिले में मुश्ताक़ अहमद रसूलपुर का मदरसा गुलशने बगदाद के बारे में जहां का नजारा हर किसी के मन को मोह लेगा।

यहां हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जाता है। जहां देश के बाकी मदरसों में दीनी तालीम दी जाती है वहीं गुलशने बगदाद में कुरान की आयतों संग राम चरित्र मानस की चौपाइयां गुनगुनायी जाती है। यहां का माहौल दुनियाभर के बाकी मदरसों से बिल्कुल अलग है।

लेटेस्ट सीरीज और 48MP कैमरा के साथ Redmi को पीछे छोड़ने की तैयारी में Realme

यहां के बच्चे इस्लाम धर्म के साथ-साथ हिंदू धर्म के बारे में ज्ञान प्राप्त करते हैं और सिर्फ इतना ही नहीं यहां बाकी धर्मो से भी बच्चों को रूबरू करवाया जाता है। इसके लिए यहां गुरु ग्रंथ साहिब और बाइबिल के बारे में भी बताया जाता है।

बता दें इस मदरसे को पिछले 9 सालों से डिप्टी डायरेक्टर वाहिद अली की पत्नी शहनाज बेगम द्वारा चलाया जा रहा है। यहां कुल 195 बच्चे हैं।

LIVE TV