आसमान से बरसती आग से करीब 17 मोरों की हुई मौत !

रिपोर्ट – भुपेन्द्र बरमण्डलिया

मध्यप्रदेश : आसमान से आग बरस रही है और भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है | बढ़ता तापमान पक्षियों की मौत का कारण भी बन रहा है |

झाबुआ जिले की पेटलावद तहसील में भीषण गर्मी से करीब 17 मोरों की मौत हो गई है | आज पेटलावद और आसपास के इलाके से 15 मोरों को रेस्क्यू कर पेटलावद स्थित वन विभाग के मोर सरंक्षण केंद्र लाया गया |

सभी मोरों को भीषण गर्मी और पानी की कमी के चलते बीमारी की हालत में लाया गया | लाए गए सभी मोरों का स्थानीय पशुचिकित्सक द्वारा इलाज किया गया और उन्हे स्थानीय मोर संरक्षण केंद्र में रखा गया |

 

आम तोड़ने गयी नाबालिग के साथ दरिन्दे ने किया दुष्कर्म, फिर दूसरी जगह भी कर रहा था छेड़खानी !

 

हम आपकों बता दें कि पेटलावद तहसील और उसके आसपास के इलाके में राष्ट्रीय पक्षी मोर की तदाद अधिक है, लेकिन प्रशासन की ओर से सुरक्षा और गर्मी से बचने की व्यवस्था न किये जाने के चलते तेजी से इस इलाके में मोरों की मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है |

हांलाकि मोर संरक्षण को लेकर स्थानीय स्तर पर काम करने वाली कुछ सामाजिक संस्थाओं द्वारा हर साल गर्मियों के दौरान प्रयास किये जाते है, लेकिन वे नाकाम साबित होते हैं | जिसके चलते भीषण गर्मी मोरों की मौत का कारण बन रही है |

 

LIVE TV