आप भी हो जाएगे हैरान बिना संबंध बनाए ही बच्चे पैदा कर लेती हैं ये सांप

आप सभी यह जानते हैं कि इस दुनिया में नर और मादा के मिलन से नए जीव की उत्पत्ति होती हैं। यह इंसानों और जानवरों में समान क्रिया हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सांपों की एक अनोखी प्रजाति हैं जो बिना संबंध बनाए ही बच्चे पैदा कर लेती हैं। जी हाँ, इस बात का खुलासा कई सालों की रिसर्च के बाद हुआ हैं। हम बात कर रहे हैं Boa प्रजाति की मादा सांप की जो कि बिना नर सांप से मिलन किए बच्चों को जन्म दे सकती है।

एक अध्ययन के दौरान पाया गया कि जंगल में रहने वाली कुछ मादा सांपों ने बिना किसी नर सांप से संबंध बनाए बिना ही बच्चों को जन्म दिया है। शोधकर्ताओं ने इसके लिए उत्तरी अमेरिका के पिट वाइपर और कनेक्टिकट में पाए जाने वाले कॉपरहेड सांप की प्रजातियों पर बड़ी ही बारीकी से अध्ययन किया। इस प्रजाति की मादा सांप के पास अलैंगिक प्रजनन की क्षमता होती है।

विज्ञान की दुनिया में अलैंगिक प्रजनन कहा जाता है। इस प्रक्रिया में मादा के गर्भाशय में अंडे बिना किसी नर के स्पर्म के बन जाते हैं। हालांकि, इस तरह की प्रक्रिया को इन जानवरों में पाया जाना बहुत ही दुर्लभ माना जाता है। आपको बता दें कि नर सांपों में दो Z क्रोमोजोम पाए जाते हैं जबकि मादा सांपों में एक Z क्रोमोजोम और एक W Z क्रोमोजोम पाया जाता है। लेकिन जितनी भी मादा सांप अलैंगिक प्रजनन से पैदा हुई हैं उन सभी में WW क्रोमोजोम पाए गए हैं।

Boa Constrictor सांपों की प्रजाती सेंट्रल और साउथ अमेरिका में ज्यादातर पाए जाते हैं। यह माहिर शिकारी होने के साथ-साथ काफी ताकतवर भी होते हैं। Boa Constrictor प्रजाति के सांप घात लगाकर चूहों, बंदरों, पक्षियों या फिर जंगली सुअरों का शिकार करते हैं। इन सांपों की पाचन क्षमता भी अन्य सांपों की तुलना में काफी असरदार होता है।

Boa Constrictor प्रजाति के सांप की उम्र 20 से 30 साल तक हो सकती है। एक युवा Boa सांप का वजन करीब सौ पाउंड यानी 45 किलोग्राम तक हो सकता है। यह सांप ज्यादातर एकांत में रहना पसंद करता है। मादा Boa सांप एक बार में 60 बच्चों को जन्म दे सकती है।

LIVE TV