‘आप’ को लगा जोर का झटका, 21 विधायक होंगे बर्खास्त!

आप को झटकानई दिल्ली| राष्ट्रपति से संसदीय सचिव विधेयक को मंजूरी नहीं मिलने से ‘आप’ को झटका लगा है| इसमें आम आदमी पार्टी  (आप) के 21 विधायकों के संसदीय सचिव के पद को लाभ के पद से अलग करने का प्रस्ताव था। इस विधेयक के फेल होने से आप के 21 विधायकों की सदस्यता रद्द हो सकती है। इस वजह से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ गयी हैं।

केजरीवाल ने साल 2015 में दोबारा सरकार गठन के बाद अपने 21 विधायकों को संसदीय सचिव का पद दिया था, लेकिन इस पद के ऑफ़िस ऑफ़ प्रॉफ़िट की श्रेणी में आ जानें से हंगामा मच गया|

अपने विधायकों को बचाने के लिए दिल्ली सरकार संसदीय सचिव विधेयक लेकर आई, जिसे राष्ट्रपति ने मंज़ूरी देने से इनकार कर दिया।

आप को झटका

आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों की सदस्यता रहेगी या जाएगी? अब इस मामले का फैसला चुनाव आयोग को करना है। इस बाबत रिपोर्ट राष्ट्रपति को भेजी जाएगी।

इस विधेयक में संसदीय सचिव के पद को लाभ के पद के दायरे से बाहर रखने का प्रावधान था लेकिन राष्ट्रपति ने इसे नामंजूर कर दिया| जिसके बाद आम आदमी पार्टी में बैठकों का दौर शुरू हो गया है| संविधान विशेषज्ञों के मुताबिक किसी भी सांसद या विधायक की सदस्यता रद्द करने का अधिकार राष्ट्रपति के पास है।

मोदी पर भड़के केजरीवाल

इस विधेयक के नामंजूर हो जानें के बाद केजरीवाल ने ट्विटर पर अपनी भड़ास निकाली| उन्होनें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाया कि वह लोकतंत्र का सम्मान नहीं करते और ‘आप’ से डरते हैं। उन्होंने इस विधेयक के पास न होने के पीछे भी मोदी का हाथ होना बताया है|

अब क्या होगा

  • इस बिल पर राष्ट्रपति के दस्तख़त से इनकार के बाद आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों की सदस्यता खतरे में पड़ गयी है, सभी विधायकों की सदस्यता रद्द होगी तो इन सीटों पर दोबारा चुनाव कराया जा सकता है।
  •  राष्ट्रपति के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी सुप्रीम कोर्ट जा सकती है|

इन विधायकों की जा सकती है सदस्यता

  1. जरनैल सिंह, राजौरी गार्डन
  2. जरनैल सिंह, तिलक नगर
  3. नरेश यादव, मेहरौली
  4. अल्का लांबा, चांदनी चौक
  5. प्रवीण कुमार, जंगपुरा
  6. राजेश ऋषि, जनकपुरी
  7. राजेश गुप्ता, वज़ीरपुर
  8. मदन लाल, कस्तूरबा नगर
  9. विजेंद्र गर्ग, राजिंदर नगर
  10. अवतार सिंह, कालकाजी
  11. शरद चौहान, नरेला
  12. सरिता सिंह, रोहताश नगर
  13. संजीव झा, बुराड़ी
  14. सोम दत्त, सदर बाज़ार
  15. शिव चरण गोयल, मोती नगर
  16. अनिल कुमार बाजपई, गांधी नगर
  17. मनोज कुमार, कोंडली
  18. नितिन त्यागी, लक्ष्मी नगर
  19. सुखबीर दलाल, मुंडका
  20. कैलाश गहलोत, नजफ़गढ़
  21. आदर्श शास्त्री, द्वारका
LIVE TV