आदित्य चोपड़ा की अगली फिल्म की हीरोइन बनेगी प्रियंका

एजेन्सी/  priyanka-1459767873बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार आदित्य चोपड़ा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को लेकर एक फिल्म बना सकते हैं। प्रियंका चोपड़ा के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं।

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका के नाम की धूम मची हुयी है। बॉलीवुड का हर बड़ा फिल्म निर्माता उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहता है। चर्चा है कि आदित्य ने भी एक प्रोजेक्ट के लिए प्रियंका से बातचीत की है।

प्रियंका की डेट्स फिलहाल तो पूरी तरह से पैक चल रही हैं। ‘जय गंगाजल’ के बाद प्रियंका ने कोई बॉलीवुड फिल्म साइन नहीं की है। हालांकि भंसाली के अगले प्रोजेक्ट’गुस्ताखियां’,बोनी कपूर की’सिखनी’ और अभिनव देव की एक सुपरवुमन फिल्म में प्रियंका ने जरूर रूचि दिखाई थी।

चर्चा है कि आदित्य चोपड़ा एक प्रोजेक्ट में प्रियंका को लेना चाहते हैं। फिलहाल उन्हें प्रियंका के जवाब का इंतजार है। प्रियंका इन दिनों हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की शूटिंग के लिए व्यस्त है। प्रियंका ने कहा है कि वह भारत आने के बाद इस पर अपना निर्णय लेंगी।

LIVE TV