इस गाँव के 90%लोग करते हैं आत्माओं से बातें…

आज के समय में अगर कोई आपसे कहे कि वो आत्माओं से बातें करता है, तो क्या आप मानेंगे। यकीनन आप नहीं मानेंगे, क्योंकि दुनिया में अंधविश्वास इतना बढ़ गया है कि कोई अगर आपसे सच भी कहे तो आप उसपर जल्दी विश्वास नहीं करेंगे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शहर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां 1-2 लोग नहीं बल्कि वहां की आधी आबादी आत्माओं से बातें करती है।

अमेरिका का कासाडागा टाउन दुनिया के सबसे विचित्र शहरों में से एक है। इस शहर को ‘साइकिक कैपिटल’ के नाम से भी जाना जाता है। कहते हैं कि यहां रहने वाले अधिकतर लोग मनोविज्ञान के जानकार हैं और वो मरे हुए लोगों यानी कि आत्माओं से बातें करने का दावा करते हैं।

इस टाउन को न्यूयॉर्क के आध्यात्मिक गुरु जॉर्ज कॉल्बी ने साल 1875 में बसाया था। पहले यहां बहुत कम लोग थे, लेकिन बाद में धीरे-धीरे यहां दूसरे शहरों से भी लोग आकर बसने लगे और वो खुद भी आध्यात्मिक गुरु बन गए।

आज के समय में इस शहर में 100 से अधिक आध्यात्मिक गुरु हैं, जो आत्माओं से बातें करने का दावा करते हैं। उनका कहना है कि उनके अंदर ऐसी शक्ति मौजूद है, जिससे वह माध्यम बनकर या अन्य तरीकों से परलोक गए व्यक्तियों की आत्माओं से संपर्क कर सकते हैं।

Video : देखिए ऐसा क्या है राहुल गांधी की इस तस्वीर में जो सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल…

कहा जाता है कि हर साल यहां हजारों लोग बुरी आत्माओं से मुक्ति पाने के लिए आते हैं। इस शहर की अर्थव्यवस्था का ये एक प्रमुख आधार भी है। यहां के आध्यात्मिक गुरु दावा करते हैं कि वो टैरो कार्ड्स और हस्तरेखाओं को पढ़कर आत्माओं से संपर्क करते हैं।

LIVE TV