आज का राशिफल, दिनांक-27 जनवरी 2017, दिन- शुक्रवार

आज का राशिफलमेष : धैर्यशीलता में कमी आएगी। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। कारोबार का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

वृष : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कुटुम्ब-परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा, लेकिन बातचीत में संतुलित रहें।

मिथुन : आत्मविश्वास से तो लबरेज रहेंगे, लेकिन क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कर्क : धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर परिश्रम की अधिकता रहेगी।

सिंह : आय वृद्धि के स्रोत बढ़ सकते हैं। लेखन आदि बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

कन्या : किसी पैतृक संपत्ति का लाभ हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। कारोबार के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं।

तुला : आलस्य की अधिकता रहेगी। भवन सुख का विस्तार होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मानसिक शांति रहेगी।

वृश्चिक : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन अति उत्साही होने से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी।

धनु : आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी।

मकर : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मीन : मानसिक असंतोष रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

LIVE TV