आज का इतिहास : विवेकानंद के दस विचार आज भी हैं युवाओं की प्रेरणा

आज का इतिहास आज का इतिहास में साहित्य, दर्शन और इतिहास के प्रकाण्ड विद्वान स्वामी विवेकानंद के बारे में जानिए। इनका जन्म 12 जनवरी 1863 में हुआ था और आज के ही दिन उन्‍होंने साल 1902 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। स्वामी जी वेदान्त के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उनका वास्तविक नाम नरेन्द्र नाथ दत्त था। आज भी दुनिया के कई शख्सियतें विवेकानंद को अपना आदर्श मानती हैं।

आज का इतिहास

1914 – बर्दुन का युद्ध समाप्त।
1996 – रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन पुन: चार वर्ष हेतु राष्ट्रपति निर्वाचित।
1997 – अमेरिकी यान ‘सोजर्नर’ मंगल ग्रह पर पहुँचा।
1998 – चेक गणराज्य की याना नावोत्ना ने विम्बलडन टेनिस का एकल ख़िताब जीता, जापान ने मंगल ग्रह के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए ‘प्लेनेट-बी’ नामक अपना प्रथम अंतराग्रहिक मिशन भेजा, ब्रिटेन के एक पावरबोट ‘द केवल एंड वायरलेस एडवेंचर’ ने 74 दिन 20 घंटे व 38 मिनट में यात्रा पूरी करके सबसे शीघ्र विश्व भ्रमण का रिकार्ड तोड़ा।
2001 – भारत द्वारा पाकिस्तान के नागरिकों (बंदियों) की रिहाई के निर्देश।
2003 – पाकिस्तान में शिया मस्जिद पर हुए हमले में 44 मारे गये।
2005 – आस्ट्रेलिया में डाल्फ़िन की एक नई प्रजाति स्नबफ़िन खोजी गई।
2006 – गांधी शांति पुरस्कार विजेता व भारत में जर्मनी के पूर्व राजदूत गरहार्ड फ़िशर का निधन।
2007 – वेबसाइट सेंटिडो कॉमन के मुताबिक मैक्सिको के कॉर्लोस स्लिम दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने।
2008 – लगभग आठ साल बाद चीन की मुख्य भूमि और ताईवान के बीच नियमित सीधी विमान सेवा का पहला विमान ताइवान के तायोयुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।

4 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

1897 – अल्लूरी सीताराम राजू – प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी
1898 – गुलज़ारीलाल नन्दा – भारत के भूतपूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री
1916 – नसीम बानो, हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री
1943 – विमलेश कांति वर्मा – भाषाविज्ञान, कोश निर्माण, पाठालोचन, अनुवाद और सांस्कृतिक अध्ययन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान करने वाले भारतीय।

4 जुलाई को हुए निधन

1902 – स्वामी विवेकानन्द – साहित्य, दर्शन और इतिहास के प्रकाण्ड विद्वान।
1963 – पिंगलि वेंकय्या- भारत के राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ के अभिकल्पक।
1982- भरत व्यास, बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार

LIVE TV