आगरा के ब्रह्मकुमारी आश्रम में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तार

REPORT- BRIJ BHUSHAN, AGRA

आगरा के थाना सिकंदरा के रुनकता में स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी आश्रम का संचालक भगवान सिंह है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अलीगढ़ निवासी 25 वर्षीय युवती ने आश्रम से भागकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उसकी करतूत का पता चलने पर गुस्से में आए आसपास के लोगों ने उसे पकड़ा और पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

रेप का आरोपी

पीड़ित युवती ने मीडिया को बताया कि वह कई सालों से यह घिनौनी करतूत कर रहा है।

आगरा के ब्रह्मकुमारी आश्रम जैसे पवित्र आश्रम मे आश्रम संचालक ही करता वहां रहने वाली बहिनों के साथ गंदा काम. आवाज उठाने वाली युवतियों को देता था जान से मारने की धमकी.

लेकिन आज इस घिनौने संचालक के चुंगल से भागकर एक युवती ने पुलिस से शिकायत कर, उसे भिजवा दिया सलाखों के पीछे.  दरअसल छठी कक्षा फेल भगवान सिंह पिछले दस साल से आश्रम चला रहा है।

भगवान सिंह आगरा के ही कागारौल के गांव नगला ठहर घिगरौता का रहने वाला है। आश्रम में फिलहाल तीन युवतियां और दो बच्चियां रहती हैं। पहले इससे ज्यादा  संख्या थी। युवती का आरोप है कि भगवान सिंह ने 23 जून को युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

बुआ के धोखे को कभी नहीं भूल पाएगी सपा, दिए बदले के संकेत

वह भागकर रुनकता पुलिस चौकी पहुंच गई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो आश्रम लौट गई। दो दिन में कार्रवाई न होने पर वह आज फिर से आश्रम से बाहर निकली और आसपास के लोगों को भगवान सिंह की करतूत के बारे में बताया। उन लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

वहीं आरोपी भगवान सिंह ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कुबूल किया। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उसने कहा कि उसने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद वह बार-बार यही कहता रहा कि गलती हो गई, पता नहीं था वह रिपोर्ट दर्ज करा देगी। पीड़ित युवती ने कुछ दिन पहले अछनेरा एक कॉलेज में बीए में दाखिला लिया है।

पीड़ित युवती का कहना है कि आश्रम में रहने वाली युवतियों को बंधक बनाकर रखा जाता है। कहीं भी जाने की इजाजत नहीं है। रिपोर्ट दर्ज कराने वाली युवती चार साल पहले घर छोड़कर आश्रम में आई थी। वह कुछ दिन पहले घर गई और मोबाइल ले आई। भगवान सिंह ने देखते ही मोबाइल और सिमकार्ड को तोड़ दिया।

एएसपी हरीपर्वत गोपाल चौधरी का कहना है कि भगवान सिंह के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, छेड़खानी की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

बहराल आश्रमों से लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने लोगों को सोचने पर जरुर मजबूर कर दिया है। कि क्या ऐसे पवित्र स्थानों पर धर्म और ज्ञान के लिए जाना सही है या गलत?

LIVE TV