आंख लगना बन गया दुल्हन के लिए अपराध, निकाह के बाद पहली ही रात दूल्हे ने कर दिया ये कारनामा

कानपुर के झींझक में सुहागरात पर दुल्हन का सो जाना दूल्हे को नागवार गुजरा। दूल्हे ने लात-घूसे और बेल्ट से दुल्हन की पिटाई कर दी।

मामले की जानकारी जैसे ही दुल्हन के परिजनों को लगी तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। हालांकि बाद में दोनों ही पक्षों में समझौता हो गया।
आपको बता दें कि मंगलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की युवती का निकाह वहीं के युवक के साथ हुआ था। रात आठ बजे दुल्हन की विदाई हुई और वह दूल्हे के घर पहुंच गई। थकान के कारण दुल्हन को नींद आ गई। इसी बात से नाराज दूल्हे ने लात-घूसे व बेल्ट से दुल्हन की पिटाई कर दी। मामले को लेकर दुल्हन के पिता ने सुबह मंगलपुर थाने में सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी दूल्हे को पकड़कर थाने ले आई। इसके बाद दुल्हन के पिता भी उसे लेकर थाने पहुंचे। मामले में किसी भी पक्ष की ओर से फिलहाल अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। थाना प्रभारी एसके मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चल रही है।

LIVE TV