अर्थ डे के मौके पर तैमूर ने डैडी सैफ़ के साथ खेतों में बहाया पसीना, देखिये- वायरल तस्वीरें

बॉलीवुड के सुपरस्टार सैफ अली खान और करीना कपूर खान के साहबजादे तैमूर भी किसी सुपरस्टार से काम नहीं है। वे अक्सर अपने माता-पिता से ज़्यादा सुर्खियां बटोरते हुए दीखते हैं। उनकी हर एक हरकत पर मीडिया के कैमरों की नज़रे टिकी रहती है। और ऐसा हो भी क्यों न, तैमूर का क्यूट अंदाज़ सबको इतना पसंद जो है। नन्हें तैमूर की क्यूट शरारते और उनके क्यूट फोटोज सोशल मीडिया पर आए दिनों वायरल होते रहते हैं।

ऐसा ही एक मौका आया जब 22 जून को वर्ल्ड अर्थ डे पर तैमूर खेतों में खेती करते नजर आए। छोटे नबाव की इस तस्वीर को देख फैंस के साथ सेलेब्स भी कमेंट करने से अपने आप को रोक नहीं पाए। तस्वीर में देखा जा सकता है कि तैमूर अपने पिता सैफ अली खान के साथ मिलकर खेती कर रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि तैमूर पेड़ की डाली पर बैठे हैं। खास बात तो ये है कि उन्होंने सिर पर एक चोटी बना रखी है जो काफी क्यूट दिख रही है। इस तस्वीर को करीना कपूर खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया।

बता दें की हाल ही में करीना कपूर ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। जिसकी तस्वीर अभी तक उन्होंने अपने फैंस के साथ साझा नहीं की है। वहीं सैफीना के फैंस नन्हे मेहनान के साथ फैमिली फोटो देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

LIVE TV