अर्जुन कपूर और मलाइका मरोड़ा की रोमांटिक तस्वीरें आज फिर इंटरनेट पर हुई वायरल

फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर के 35 वें जन्मदिन पर हम आपके लिए मलाइका अरोड़ा के साथ उनकी सबसे रोमांटिक तस्वीरें लेकर आए हैं। अभिनेता अर्जुन कपूर शुक्रवार को 35 साल के हो गए और हम भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। अर्जुन एक्ट्रेस, टीवी शो होस्ट और फिटनेस फ्रिक मलाइका अरोड़ा से प्यार करते हैं। दोनों की रोमांटिक तस्वीरें आज फिर इंटरनेट पर वायरल हो गई हैंl  

अर्जुन और मलाइका ने कुछ साल पहले डेटिंग शुरू की थी लेकिन रिश्ते को ऑफिशियल बनाने के पहले दोनों ने एक साथ लंबा समय बिताया। उन्हें अक्सर डिनर डेट पर स्पॉट किया जाता था और यहां तक कि दोनों साथ में छुट्टियां मनाने जाते थे लेकिन अपने रिश्ते के बारे में अधिक नहीं बात करते थे। इसके बाद पैपराजी और उनके प्रशंसकों ने भी सोशल मीडिया पर उनके रिश्तों को लेकर अनुमान लगाया। अंत में कपल ने अपने रिश्तों को आधिकारिक बनाने का फैसला किया।

https://www.instagram.com/p/B9tJ0ExnHtt/?utm_source=ig_embed

फिल्मफेयर के साथ एक इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा, ‘हमने रिश्ता इसलिए स्वीकार कर लिया है क्योंकि हमें लगता है कि मीडिया ने हमें गरिमा दी है। मीडिया की एक निश्चित समझ हैl वे इसके बारे में सम्मानजनक, दयालु, ईमानदार और सभ्य हैं। इसीलिए मुझे सहज महसूस हुआ। हमारे बारे में जानबूझकर कुछ भी कहकर, लिखकर या पूछकर नहीं लिखा गयाl इसमें से कुछ भी नहीं हुआ है।’

https://www.instagram.com/p/BsH10y3A8CY/?utm_source=ig_embed

हालांकि शादी के बारे में पूछने पर अर्जुन ने कहा, ‘शादी के लिए इंतजार करना होगा। मेरी शादी नहीं हो रही है मैं समझता हूं कि ये अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं। मेरे अपने घर में लोग पूछते थे कि ‘तू शादी कब कर रहा है? यह एक बहुत ही सामान्य प्रश्न है। यदि आप तीन दिनों के लिए भी किसी के साथ होते हैं, तो शादी का प्रश्न बन जाता है। शादी कर लो, तुम्हारी उम्र हो गई है, अब कितना सोचोगे! 33 भारत में ज्यादातर लोगों के लिए शादी करने के लिए बड़ी उम्र है, लेकिन मेरे लिए नहीं। मेरे पास अभी भी समय है। अगर मैंने अपने रिश्ते को नहीं छिपाया है, तो मैं अपनी शादी को क्यों छिपाऊंगा?’

LIVE TV