सपा का एकमात्र विकल्प भाजपा, बसपा-कांग्रेेस में इलू-इलू

इलाहाबाद। यूपी के इलाहाबाद में भाजपा राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पूरी हो चुकी है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी रैली शुरू कर दी है। मोदी के भाषण से पहले भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पर हमला किया। पढि़ए शाह के बयान :-

अमित शाह

अमित शाह का भाषण

उत्तर प्रदेश की जनता सपा से परेशान होती है तो बसपा के पास जाती है। बसपा से परेशान होती है तो सपा के पास जाती है। कोई विकल्प ही नहीं है। यूपी के लॉ एण्‍ड ऑर्डर की स्थिति बदतर है।

मोदी सरकार ने जनहित की कई योजनाएं बनाईं, लेकिन यूपी में इन योजनाओं का फायदा जमीनी स्तर तक नहीं पहुंचा। सपा सरकार ने केन्द्र की सरकार को रोका।

समाजवादी पार्टी की सरकार को यूपी से उखाड़कर फेंक दीजिए।

मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाइए। उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर हम लेकर जाएंगे।

सपा, बसपा और कांग्रेस का एजेंडा बस यही कि मोदी सरकार काम न कर सके।

20 साल से सपा-बसपा का राज है। लेकिन अब यह खत्म होगा। जनता भारतीय जनता पार्टी को बहुमत से जिताए।

बसपा और कांग्रेस में इलू-इलू चल रहा है।

यूपी में अगले साल भाजपा की सरकार बनी तो दिल्ली का रास्ता साफ होगा।

यूपी में सपा का विकल्प भाजपा है।

समाजवादी पार्टी से भी सिर्फ बीजेपी लड़ सकती है।

पत्रकार पूछते हैं कि भाजपा की सरकार कैसे बनेगी,

बीजेपी सरकार में भ्रष्‍टाचार, गुण्‍डागर्दी नहीं होगी।

मोदी जी की इच्छा है कि यूपी में भाजपा की सरकार बने।

मोदी जी भी यूपी से चुनकर गए हैं। वह बनारस से सांसद हैं।

देश का विकास यूपी के रास्ते होगा।

कल्याण सिंह और राजनाथ सिंह का शासन यूपी ने देखा है।

LIVE TV