अनुष्का ने दिखाया गाय प्रेम, गौशाला जाकर की मातृ सेवा

अनुष्काउदयपुर। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बुधवार को अपने पिता अजय शर्मा के साथ गौशाला पहुंची। अनुष्का यहां के बड़ी इलाके में मौजूद एनिमल एड सोसायटी गईं। वहां उन्होंने गौशाला में चार घंटे बिताए। गाय के लिए अनुष्का का प्रेम देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो गए।

अनुष्का जिस गोशाला में पहुंचीं, वहां लावारिस और घायल बछड़ों-गायों की देखभाल की जाती है। अनुष्का ने भी वहां देखभाल में मदद की। उन्होंने बछड़ों को अपने हाथ से दूध पिलाया। गाय-बछड़ों को गुड़ और हरा चारा भी खिलाया।

अनुष्काअनुष्का ने डॉग्स के लिए बनाए गए हाइड्रोथैरेपी पुल की भी तारीफ की। बता दें कि इस थैरेपी में एक पुल के अंदर गर्म पानी में डॉग्स को तैरने के लिए छोड़ दिया जाता है। यह उनके वेट मैनेजमेंट और फिटनेस के लिए कम आता है। एनिमल एड की सेक्रेटरी नेहा सिंह बनयाल ने बताया कि अनुष्का के इस दौरे से बाकी लोगों को भी पशुओं की मदद के लिए इंस्पिरेशन मिलेगी।

LIVE TV