अज्ञात बदमाशों ने किसान को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Riport- NADEEM AHMAD

अमरोहा – अमरोहा में किसान पति की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई मौके पर आए अधिकारियों ने जल्द ही मामले की जांच कर खुलासे की बात कही है।

मामला गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम फोनदा का है जहाँ खेत पर सिचाई कर रहे ग्राम प्रधान आशा के पति धर्मवीर की बदमाशो ने गोली मार कर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव फोन्दापुर निवासी प्रधान पति धर्मवीर पुत्र रामकुमार अपने खेत पर सिंचाई करने गया था।

तभी उसे अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। प्रधान आशा जब खेत पर पहुंची तो उसकी लाश खेत में पड़ी हुई थी। देखते ही चीख-पुकार मच गई और परिवार में कोहराम मच गया।

शर्मसार! अस्पताल में नशीला पदार्थ खिलाकर कर्मचारी ने किया महिला के साथ दुष्कर्म

परिवार और आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उसे गजरोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। घटना की जानकारी पा कर भाजपा के क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा भी मौके पर आए और उन्होंने मूर्तक के परिजनों को कड़ी कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

LIVE TV