फुटबाल : भारत की अंडर-17 टीम को इस्टोनिया ने दी मात

अंडर-17 फुटबाल टीमनई दिल्ली| भारत की अंडर-17 फुटबाल टीम को वालेंटिन ग्रानट्किन मेमोरियल कप में हार का समाना करना पड़ा है। इस्टोनिया की अंडर-18 टीम ने भारत 2-1 से मात दी।

अंडर-17 फुटबाल टीम

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के बयान के मुताबिक, शनिवार को खेला गया यह मैच नौ से 12वें स्थान के लिए प्ले ऑफ मैच था। जहां भारतीय टीम रूस के दौर पर रहते हुए हिस्सा ले रही है।

भारत ने 37वें मिनट में गोल कर बढ़त ले ली थी। हाफ टाइम तक वह 1-0 से आगे था।

दूसरे हाफ में इस्टोनिया ने 70वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। 87वें मिनट में एक और गोल दगाते हुए इस्टोनिया ने भारतीय टीम को मात दी।

LIVE TV