सुना क्या? बिन बोले हर बात समझती है ये कुर्सी, नजर और चेहरे के हावभाव से होगी कंट्रोल

लॉस वेगास। यूं तो व्हीलचेयर विकलांग एवं मरीज़ो के लिए सहारा होती है लेकिन आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि ब्राज़ील की एक कंपनी ने एक ऐसी व्हीलचेयर तैयार की है जिसे आपकी मुस्कुराहट कंट्रोल करेगी।

अमेरिका के लास वेगास में चल रहे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो (सीईएस) में एक ऐसी किट पेश की गई है, जिसकी मदद से किसी मोटराइज्ड व्हीलचेयर को चेहरे के हाव-भाव के जरिए नियंत्रित किया जा सकेगा। यह किट ब्राजील की रोबोटिक्स कंपनी हूबॉक्स ने इंटेल के साथ मिलकर तैयार की है।

इसमें इंटेल की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित फेशियल रिकग्निशन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। किट का नाम ‘व्हीली 7’ रखा गया है, जिसे चेहरे के 10 अलग-अलग एक्सप्रेशन के जरिए नियंत्रित किया जा सकता है।

कंपनी के मुताबिक, इससे उन लोगों को मदद मिलेगी, जो व्हीलचेयर में लगी मोटर को अपने हाथों से नियंत्रित नहीं कर सकते। कंपनी ने बताया कि जीभ निकालकर या किसी भी तरह के फेशियल एक्सप्रेशन से व्हीलचेयर को नियंत्रित किया जा सकता है। इस किट का फिलहाल प्रोटोटाइप पेश किया गया है, इसलिए इसकी कीमत के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

इंटेल ने सीईएस के दौरान लास वेगास कन्वेंशन सेंटर में अपनी इस व्हीलचेयर किट का डेमो दिया, जिसमें दिखाया कि अलग-अलग दिशाओं में व्हीलचेयर को नियंत्रित करने के लिए 10 तरह के हावभाव का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसमें इंटेल के 3डी इंटेल रियलसेंस डेप्थ कैमरा SR300, इंटेल कोर प्रोसेसर और ओपनवीनो टूलकिट का इस्तेमाल किया गया है। व्हीलचेयर को नियंत्रित करने के लिए यूजर 10 चेहरे के हावभाव को चुन सकते हैं। जैसे- हंसकर, जीभ निकालकर, चेहरे को हिलाकर और आंख मटकाकर व्हीलचेयर को चला सकते हैं, रोक सकते हैं या मोड़ सकते हैं।

स्वामी की मोदी को नसीहत, फर्जी सलाहकारों से दूर रहे वरना सत्ता से दूर हो जाएंगे

इंटेल के मुताबिक, चेहरे के हावभाव से ही व्हीलचेयर को चला भी सकते हैं और रोक भी सकते हैं। इंटेल ने बताया कि, ये पूरा सिस्टम एक ऐप की मदद से संचालित होता है। इससे व्हीलचेयर की रफ्तार तय की जा सकती है। व्हीलचेयर को अलग-अलग दिशाओं में ले जाने के लिए चेहरे के अलग-अलग हावभाव को रिकॉर्ड किया जा सकता है।

LIVE TV