आज का राशिफल, दिनांक- 04 मार्च 2017, दिन- शनिवार

आज का राशिफलमेष- आपकी परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं। आपको यह सबकुछ नकारात्मक लग सकता है, जिसके चलते मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।

वृषभ- दूसरों के मामले में ज्यादा दखल न दें अन्यथा मान हानि और कई दूसरी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन- घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल-पुथल रह सकती है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव होगा।

कर्क- आपके खर्चे कम हो जाएंगे। फलस्वरूप मन शांन्ति का अनुभव करेगा लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिन्ताएं अभी भी रहेंगी।

सिंह- मां के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। इसके अलावा अगर आप कोशिश करते हैं तो धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी।

कन्या- नौकरी की स्थिति में सुधार आएगा। प्रेम संबंध में कुछ दूरी बनेगी। इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड़ पर लाने की आवश्यकता नहीं।

तुला- आज श्रम करने पर व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा। लोगों के साथ तालमेल में अभाव रहेगा। व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा।

वृश्चिक- विरोधी परास्त होंगे। संतान का सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा। व्यक्तिगत सम्बंधों का लाभ मिलेगा।

धनु- आज पारिवारिक सुख सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। विकास के कार्यों में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा।

मकर– कार्य क्षेत्र में विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। आज क्रोध पर नियंत्रण रखना शुभ रहेगा। धन सम्बंधी कार्यों में सफलता मिलेगी।

कुंभ- धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार होगा। माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी।

मीन- आज भाग्य सहायक रहने पर भी कुछ क्षेत्रों में असफलता के योग हैं। अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है, इसलिए रिस्क लिया जा सकता है।

LIVE TV