हेलीकॉप्टर दुर्घटना में फडणवीस का बचना दैवीय कृपा : अमिताभ
लातूर। मेगास्टार अमिताभ बच्चन का कहना है कि हेलीकॉप्टर दुर्घटना में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी टीम का बाल-बाल बचना दैवीय कृपा है। अमिताभ ने बुधवार को ट्विटर पर हेलीकॉप्टर दुर्घटना की वीडियो साझा की।
अमिताभ (74) ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “हेलीकॉप्टर मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लेकर जा रहा था और यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सभी सुरक्षित हैं। दुर्घटना का वीडियो। दैवीय कृपा से बच गए।”
T 2435 – Helicopter carrying CM Maharashtra, Shri Devendra Fadnavis, crashes .. all safe .. video of the crash !! A providential escape !! pic.twitter.com/nsUPrdNh8l
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 25, 2017
इस हादसे के बाद फडणवीस ने खुद भी ट्वीट कर खुद के और टीम के सुरक्षित होने की जानकारी दी। फडणवीस ने एक निजी अंग्रेजी समाचार चैनल को बताया, “हेलीकॉप्टर छह से सात साल पुराना था। मैं यकीनन मामले की जांच करूंगा।”
साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनकी टीम के एक सदस्य को हल्की चोटें आई हैं।
मालूम हो कि , महाराष्ट्र सरकार का सिर्कोस्की कंपनी के VT-CMM हेलिकॉप्टर ने दक्षिणी लातूर से दोपहर 12 बजे के करीब उड़ान भरी। हेलिकॉप्टर में दो क्रू मेंबर समेत कुल छह लोग सवार थे। उड़ान के बाद पायलट को हवा के पैटर्न में बदलाव महसूस हुआ। पायलट ने वापस लैंड करने का फैसला किया। लैंड करते वक्त हेलिकॉप्टर तारों से उलझ गया।
इससे चॉपर को खासा नुकसान पहुंचा। सौभाग्य से किसी भी शख्स को कोई चोट नहीं आई। सीएम के साथ हेलिकॉप्टर में उनके ओएसडी प्रवीण परदेसी भी मौजूद थे। हादसा होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया था।