विदेश

दुनिया का पहला ‘टी-रेक्स लेदर’ हैंडबैग: डायनासोर के कोलेजन से बना लग्जरी आइटम

वैज्ञानिकों और फैशन डिजाइनर्स ने मिलकर एक अनोखा कारनामा कर दिखाया है। उन्होंने 6.6 करोड़ साल पुराने टायरानोसोरस रेक्स (T-Rex) के जीवाश्म से निकाले गए कोलेजन से दुनिया का पहला डायनासोर लेदर हैंडबैग तैयार किया है।

इस चमड़े को वैज्ञानिकों ने जीवाश्म से निकाले प्राचीन प्रोटीन को प्रोसेस करके बनाया है। इसे इतना मजबूत और लचीला बनाया गया है कि यह पानी और गर्मी दोनों को आसानी से झेल सके।

हल्के नीले (Teal) रंग का यह लग्जरी हैंडबैग फिलहाल नीदरलैंड के एम्स्टर्डम में आर्ट जू म्यूजियम में प्रदर्शित किया जा रहा है। इसे टी-रेक्स की विशाल प्रतिकृति के नीचे एक पिंजरे में रखा गया है।

11 मई तक प्रदर्शन के बाद इस हैंडबैग को नीलाम किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी शुरुआती बोली 5 लाख डॉलर (लगभग 5 करोड़ रुपये) से ज्यादा हो सकती है।

Related Articles

Back to top button