बेवफाई का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई लड़की, गोमती नदी में लगाई छलांग

लखनऊ। सूबे की राजधानी के गोमतीनगर स्थित ‘वीमेन पॉवर लाइन 1090’ चौराहे के पास उस समय हड़कंप मच गया। जब एक युवती ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। वैसे तो ये घटना कोई पहली नहीं है। इससे पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

गोमती नदी

लेकिन गनीमत रही कि लड़की को गोमती में कूदते देख राहगीरों ने देखकर पुलिस को सूचना दी। जिससे मौके पर पहुंची पीआरवी की पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया और उसे सकुशल बाहर निकाल लिया।

यह भी पढ़ें:- 2 ट्रैक्टर लूटकर बदमाशों ने मचाई सनसनी, पुलिस ने जाल बिछा कर किया…

थाना प्रभारी गोमतीनगर ने बताया कि युवती को डॉ। राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, साथ ही प्राथमिक उपचार के बाद परिवार वालों को सूचना देकर घर भेज दिया गया।

बेवफाई बन सकती थी मौत कारण

पूछताछ में पता चला है कि लड़की का एक लड़के से प्रेमप्रसंग चल रहा था और लड़के ने उसे धोखा दे दिया। जिसके चलते युवती ने खुदकुशी करने की सोची और गोमती में कूद गई।

यह भी पढ़ें:- सालगिरह के दिन फांसी के फंदे पर लटक गए पति-पत्नी लेकिन हुई तीन की मौत

जबकि पुलिस इसे फेल होने के डर से जान देने का प्रयास बता रही थी। हालांकि, अभी इस घटना में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV