
शुक्रवार सुबह व्हाट्सएप वेब सेवा में तकनीकी गड़बड़ी आई, जिससे भारत सहित कई देशों में यूजर्स को कंप्यूटर/लैपटॉप पर लॉगिन करने और चैट सिंक करने में दिक्कत हुई। #WhatsAppDown ट्रेंड कर रहा है।
Downdetector के अनुसार, समस्या सुबह करीब 8:54 बजे से शुरू हुई और 9:00 बजे के आसपास शिकायतें तेजी से बढ़ीं। भारत के दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, अहमदाबाद जैसे शहरों में सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। मुख्य समस्याएं:
- QR कोड स्कैन करने पर डिवाइस लिंक नहीं हो रहा।
- लॉगिन के बाद पुरानी चैट्स लोड नहीं हो रहीं या मैसेज भेजने/रिसीव में देरी।
यह गड़बड़ी खासकर iPhone यूजर्स को ज्यादा प्रभावित कर रही है, जबकि एंड्रॉयड यूजर्स पर असर कम दिख रहा है। कई यूजर्स ने X पर स्क्रीनशॉट शेयर कर शिकायत की कि वेब वर्जन ‘कनेक्टिंग’ मोड पर अटका हुआ है।
मेटा की टीम समस्या सुधारने में जुटी है। वर्तमान में सेवा धीरे-धीरे ठीक हो रही लगती है, लेकिन कुछ यूजर्स अभी भी प्रभावित हैं। ऑफिस काम के लिए व्हाट्सएप डेस्कटॉप पर निर्भर यूजर्स को सबसे ज्यादा परेशानी हुई।



