विदेश

पश्चिम एशिया संकट: ट्रंप की ईरान को खुली धमकी- ‘आज देखना इन पागलों का क्या हाल होता है’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने दावा किया कि ईरान की नौसेना खत्म हो गई, वायुसेना भी नष्ट हो चुकी है और मिसाइल-ड्रोन क्षमताओं को तबाह किया जा रहा है।

ट्रंप ने कहा कि ईरान के कई नेता मारे जा चुके हैं। उन्होंने ईरान पर पिछले 47 सालों में दुनिया भर में निर्दोषों की हत्या का आरोप लगाते हुए लिखा कि वे अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में ईरान को खत्म कर रहे हैं, जो उनके लिए सम्मान की बात है।

यह बयान ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के पहले संदेश के बाद आया, जिसमें उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रखने और अमेरिकी ठिकानों पर हमलों की बात कही। इस धमकी से वैश्विक तेल बाजार में हड़कंप मच गया और सप्लाई बाधित होने का डर बढ़ गया।

इसी बीच अमेरिका ने रूसी तेल खरीद पर अस्थायी ढील दे दी। वित्त मंत्रालय ने कहा कि 12 मार्च तक जहाजों पर लदे रूसी कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों के लेनदेन की अनुमति 11 अप्रैल तक रहेगी। यह फैसला 14 दिनों से चल रहे अमेरिका-इज़राइल के ईरान पर हमलों और ईरान की जवाबी कार्रवाई से बढ़ते तनाव और तेल कीमतों में उछाल के बीच आया है।

Related Articles

Back to top button