
अमेरिका और ईरान के बीच 5 हफ्तों से चल रहे युद्ध में 8 अप्रैल को राहत की खबर आई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो हफ्ते का सीजफायर घोषित किया, जिसके बाद ईरान ने भी सहमति जताई।
ईरान ने इसे अपनी बड़ी जीत बताया और अमेरिका के सामने युद्ध समाप्त करने के लिए 10 सूत्रीय शर्तें रखी हैं। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (SNSC) ने इसे “महान जीत” करार दिया।
ईरान की 10 मुख्य शर्तें:
- अमेरिका भविष्य में कभी भी ईरान पर हमला न करने की गारंटी देगा।
- होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का पूर्ण नियंत्रण बना रहेगा।
- ईरान के यूरेनियम संवर्धन के अधिकार को स्वीकार किया जाएगा।
- सभी प्राथमिक प्रतिबंध हटाए जाएंगे।
- सभी द्वितीयक प्रतिबंध हटाए जाएंगे।
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सभी प्रस्ताव समाप्त किए जाएंगे।
- IAEA के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सभी प्रस्ताव खत्म किए जाएंगे।
- ईरान को हुए युद्ध क्षति का पूरा मुआवजा दिया जाएगा।
- क्षेत्र से अमेरिकी लड़ाकू बलों की पूर्ण वापसी होगी।
- लेबनान समेत सभी मोर्चों (हिजबुल्लाह सहित) पर युद्ध की समाप्ति होगी।
ईरान ने साफ कहा कि जंग शुरू करने वाला अमेरिका था, इसलिए अब शांति की शर्तें ईरान तय करेगा। आगे की बातचीत 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में होनी है।



