देश

असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान जारी: सुबह 11 बजे तक असम में सबसे ज्यादा 38.92% वोटिंग

विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में आज ९ अप्रैल को असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एक साथ मतदान हो रहा है। सुबह 11 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, असम में सबसे अधिक 38.92 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। पुडुचेरी में 37.06 प्रतिशत और केरल में 33.28 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है।

असम की 126 विधानसभा सीटों, केरल की 140 सीटों और पुडुचेरी की 30 सीटों पर मतदाता अपने भविष्य का फैसला कर रहे हैं। तीनों राज्यों/केंद्रशासित प्रदेश में एक ही चरण में मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 5-6 बजे तक चलेगा।

चुनाव आयोग की ओर से मतदान को सुचारू और शांतिपूर्ण बनाने के लिए सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वोटों की गिनती 4 मई 2026 को होगी।

Related Articles

Back to top button