उत्तर प्रदेशवाराणसी

वाराणसी: गंगा में बियर पार्टी का मामला, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया

धर्म की नगरी काशी में गंगा नदी में बिरयानी पार्टी के बाद अब बियर पार्टी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ युवकों को नाव पर बियर पीते और डांस करते देखा गया।

वाराणसी पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी अर्जुन राजभर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डेकोरेशन का काम करता है और शीतला माता मंदिर जाते समय नाव पर बियर पार्टी में शामिल था। पूछताछ में उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली और माफी मांगी है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

बिरयानी पार्टी का मामला
रमजान के दौरान गंगा में बिरयानी पार्टी का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने 14 मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार किया था। सभी आरोपियों की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है और वे अभी जेल में हैं।

नाविकों ने दोनों मामलों में शिकायत दर्ज कराई थी। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी बियर पार्टी वाले मामले में कार्रवाई की मांग की थी।

पुलिस दोनों मामलों में सख्त कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button