
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत 3.26 करोड़ मतदाताओं की सुनवाई पूरी कर ली गई है। चुनाव आयोग ने दावा किया है कि सभी जारी नोटिसों पर शत-प्रतिशत कार्रवाई की गई।
अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल 2026 को जारी की जाएगी। इसमें 13.25 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम शामिल होने की संभावना है। वर्तमान में सूची में 12.55 करोड़ नाम हैं।
प्रक्रिया के दौरान 1.04 करोड़ मतदाताओं का 2003 की सूची से मिलान नहीं हो पाया था, जिनकी घर-घर जाकर जांच की गई। 2.22 करोड़ मामलों में ब्लॉक स्तर अधिकारी (बीएलओ) ने फील्ड वेरिफिकेशन किया।
86.69 लाख नए आवेदन आए हैं, जबकि 3.18 लाख नाम काटने के आवेदन प्राप्त हुए हैं। उम्मीद है कि 97% से अधिक नाम अंतिम सूची में बने रहेंगे।



