
अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी फाइटर जेट्स ने ईरान के दक्षिण-पूर्वी सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में चाबहार फ्री ट्रेड ज़ोन के पास पहाड़ी पर मिलिट्री सुविधाओं पर हमला किया है। वॉयस ऑफ अमेरिका (VOA) की फारसी सेवा ने इसकी रिपोर्ट दी है।
रिपोर्ट के अनुसार, हमले के बाद इलाके में जोरदार विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं, खासकर ज़ोन के पीछे वाली पहाड़ी पर। चाबहार फ्री ट्रेड ज़ोन पाकिस्तान सीमा के नजदीक स्थित है और भारत के साथ मिलकर विकसित किया गया महत्वपूर्ण बंदरगाह क्षेत्र है।
यह हमला युद्ध के 13वें दिन हुआ है, जहां अमेरिका और इज़राइल ईरानी ठिकानों पर लगातार स्ट्राइक कर रहे हैं। चाबहार का इलाका सामरिक रूप से संवेदनशील है, क्योंकि यहां से होर्मुज जलडमरूमध्य के अलावा पाकिस्तान और अफगानिस्तान की तरफ कनेक्टिविटी है।
अभी तक अमेरिकी सेना या ईरान की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट से क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका है।



