
अमेरिका और इज़राइल द्वारा संयुक्त रूप से ईरान पर किए गए हमले के कुछ घंटों बाद, जिसे उन्होंने ‘पूर्वव्यापी’ हमला बताया, तेहरान ने शनिवार को जोरदार जवाबी कार्रवाई करते हुए मध्य पूर्व में वाशिंगटन के सैन्य ठिकानों पर हमला किया। इसमें बहरीन के जुफैर क्षेत्र में स्थित अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े का मुख्यालय भी शामिल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अमेरिकी अड्डे पर ईरान की कई मिसाइलों से हमला किया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें ईरान की कई मिसाइलों से अमेरिकी अड्डे पर हमला दिखाया गया है। हालांकि, अमेरिका ने इस हमले के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
कतर की राजधानी दोहा में भी धमाकों की आवाजें सुनाई दीं, खबरों के मुताबिक ईरानी मिसाइलों ने अल-उदैद हवाई अड्डे पर हमला किया है। इसके बाद कतर नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने देश के हवाई क्षेत्र में हवाई आवागमन को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। प्राधिकरण ने कहा कि वह स्थिति पर नजर रख रहा है और निलंबन के संबंध में जल्द ही अपडेट देगा। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी और दुबई में भी विस्फोटों की खबरें आईं। ईरानी सेना ने कुवैत के अल-सलेम हवाई अड्डे पर भी हमला किया है, वहीं सऊदी अरब के रियाद में भी विस्फोटों की आवाजें सुनाई देने की खबरें हैं। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
उन देशों की सूची है जो ईरान से प्रभावित हुए:
बहरीन
कतर
यूएई
सऊदी अरब
कुवैट




