यूपी में चिलचिलाती गर्मी से राहत, इस तारीख से शुरू होगी बारिश, जानें- अपने शहर के मौसम का हाल

यूपी में मौसम का मिजाज गर्म बना हुआ है, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार को भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ‘लू’ चलने की आशंका है। यूपी की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 ज्यादा 42.7 डिग्री दर्ज किया गया। यूपी के साथ-साथ पूरे देश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बांदा में 46.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। जहां मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में 25 जून तक मानसून दस्तक दे सकती है। वहीं 11 जून से अगले कुछ दिन दिनों के दौरान इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।

लखनऊ
लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, मौसम साफ रहेगा।

वाराणसी
वाराणसी में अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, यहां भी मौसम साफ रहेगा।

प्रयागराज
प्रयागराज में अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, लू चलने के आसार हैं।

कानपुर
कानपुर में अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, यहां भी लू चलेगी।

गोरखपुर
गोरखपुर में अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहेगा, वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘अच्छा’ श्रेणी में 45 दर्ज किया गया है।

अयोध्या
अयोध्या में अधिकतम तापमान 46.1 और न्यूनतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

मेरठ
मेरठ में अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, मौसम साफ रहने वाला है।

आगरा
आगरा में अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, लू चलने की संभावना है।

LIVE TV