उत्तर प्रदेशमेरठ

यूपी: जयंत चौधरी के जरिए वेस्ट यूपी साधने की तैयारी, मेरठ में बनेगी 2027 चुनाव की सियासी जमीन

मेरठ के मोहिउद्दीनपुर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो भारत और मेट्रो की सौगात देंगे। साथ ही 2027 विधानसभा चुनाव के लिए सियासी जमीन तैयार होगी। पीएम मंच से विकास की बात करेंगे और सहयोगी रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी को अहमियत देकर पश्चिमी यूपी को साधेंगे।

पश्चिमी यूपी लंबे समय से रालोद की मजबूत जमीन रहा है। भाजपा से गठबंधन के बाद सियासी हलचल तेज है। किसान राजनीति में खेमेबंदी है। BKU के राकेश टिकैत ने जयंत को ‘हलवाई का ततैया’ कहा था। जयंत ने जवाब दिया कि उन्हें मीठा पसंद नहीं। अब सभी की नजर पीएम मंच पर जयंत की भूमिका पर है।

रालोद के प्रांतीय कार्यालय में हस्तिनापुर क्षेत्र अध्यक्ष तरसपाल मलिक की बैठक हुई। फैसला लिया गया कि मेरठ और आसपास के जिलों से कार्यकर्ता, किसान और मजदूर बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान और जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने कहा कि गांवों से किसान-युवा इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने को उत्साहित हैं।

Related Articles

Back to top button