उत्तर प्रदेश

यूपी सियासत में हलचल: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने CM योगी के बाद डिप्टी CM से की मुलाकात

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने लखनऊ में दो दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। फिर उन्होंने दोनों उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक से भी बात की। इसे शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है। लेकिन कैबिनेट विस्तार और संगठन फेरबदल की चर्चाओं के बीच इसने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है।

बुधवार रात योगी ने निराला नगर के संघ कार्यालय में भागवत से 35 मिनट तक एकांत में चर्चा की। गुरुवार सुबह भागवत ने दोनों डिप्टी CMs से 10-10 मिनट बात की। सूत्रों का कहना है कि 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में संघ की भूमिका अहम होगी। भागवत का यूपी फोकस इसी दिशा में संकेत देता है।

यह मुलाकातें अगले साल होने वाले चुनाव को देखते हुए महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसे सामान्य बताया गया है, लेकिन अटकलों का बाजार गर्म है।

Related Articles

Back to top button