
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए। शनिवार सुबह लखनऊ के ला मार्टिनियर ग्राउंड से कौशांबी के लिए रवाना हुए उनके हेलीकॉप्टर में उड़ान भरते ही तकनीकी खराबी आ गई। 2000 फीट की ऊंचाई पर अचानक डिस्प्ले बंद हो गया और केबिन में धुआं भरने लगा, जिससे सांसें अटक गईं।
पायलट ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए अमौसी (लखनऊ) एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई। सभी लोग सुरक्षित हैं। घटना के बाद डिप्टी सीएम सड़क मार्ग से कौशांबी के लिए रवाना हो गए। हेलीकॉप्टर की सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई है।
यह घटना हेलीकॉप्टर रखरखाव और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है।



