उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: शिक्षामित्रों का मानदेय 18 हजार, अंशकालिक अनुदेशकों का 17 हजार रुपये

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में शिक्षामित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है।

अब शिक्षामित्रों को 18,000 रुपये प्रतिमाह और अंशकालिक अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।
पहले शिक्षामित्रों को 10,000 रुपये और अनुदेशकों को 9,000 रुपये दिए जाते थे।

बढ़ा हुआ मानदेय 1 मई 2026 से लागू होगा।

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि 2017 में भाजपा सरकार बनने के बाद शिक्षामित्रों का मानदेय 3,500 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये किया गया था। अब इसे और बढ़ाकर 18,000 रुपये किया गया है।

प्रदेश में 27 हजार से ज्यादा अंशकालिक अनुदेशक कार्यरत हैं।

अन्य फैसला
कैबिनेट ने छात्रों के लिए 25 लाख टैबलेट खरीदने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि अब तक प्रदेश में 60 लाख स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित किए जा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button