देश

लद्दाख के जोजिला दर्रे पर हिमस्खलन से वाहन दबे, दो लोगों की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

लद्दाख के जोजिला दर्रे पर जीरो प्वाइंट पर हिमस्खलन होने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है। भारी बर्फ में 5 वाहन दब जाने के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। गांदरबल पुलिस आपदा प्रबंधन अधिकारियों के साथ मिलकर फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए अभियान चला रही है। दुर्घटना में कम से कम दो लोगों के मारे जाने की आशंका है , ये वाहन जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से कारगिल जा रहे थे।

सूत्रों के मुताबिक अचानक आए हिमस्खलन के कारण वहां से गुजर रहे वाहनों को संभलने का मौका नहीं मिला और कई वाहन बर्फ में दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन, सेना और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में मौसम खराब होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। फिलहाल फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button