
काठमांडू से इस्तांबुल जा रहे तुर्की एयरलाइंस के एक बोइंग 727 विमान ने बुधवार को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की, जब कप्तान ने कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल को विमान के दाहिने इंजन में संभावित आग लगने की सूचना दी ,विमान दोपहर 2:49 बजे 236 यात्रियों के साथ सुरक्षित रूप से उतर गया। सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं, और विमान को आगे की जांच के लिए हवाई अड्डे पर खड़ा कर दिया गया है। हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि विमान का विस्तृत तकनीकी निरीक्षण फिलहाल जारी है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, कोलकाता के निदेशक सहित अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं।



