
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर चीन ईरान को हथियार या एयर डिफेंस सिस्टम भेजता है तो उसे “बड़ी समस्या” का सामना करना पड़ेगा।
ट्रंप ने शनिवार को व्हाइट हाउस से मियामी रवाना होते हुए पत्रकारों से कहा,
“अगर चीन ऐसा करता है, तो चीन को बड़ी समस्या हो सकती है।”
यह चेतावनी CNN की उस रिपोर्ट के बाद आई है जिसमें अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के हवाले से दावा किया गया था कि चीन अगले कुछ हफ्तों में ईरान को नई एयर डिफेंस सिस्टम (MANPADS सहित) भेज सकता है और इसे तीसरे देशों के रास्ते छिपाकर भेजने की कोशिश कर रहा है।
चीन ने इस आरोप को पूरी तरह खारिज कर दिया है। वाशिंगटन में चीनी दूतावास ने कहा कि बीजिंग ने “संघर्ष के किसी भी पक्ष को हथियार नहीं दिए” और अमेरिका से “बेबुनियाद आरोप” लगाना बंद करने की अपील की।
ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका ईरान के साथ “बहुत गहरी बातचीत” कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि चाहे डील हो या न हो, “हम जीतेंगे”।
ट्रंप ने हॉर्मुज में ईरान द्वारा लगाए गए कुछ माइन्स का भी जिक्र किया और कहा कि अमेरिकी माइन्सवीपर जलडमरूमध्य को साफ करने में लगे हैं।




