विदेश

ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी: हमला किया तो ‘अभूतपूर्व ताकत’ का इस्तेमाल करेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान अमेरिका या इज़राइल पर हमला करता है, तो उसे “ऐसी ताकत का सामना करना पड़ेगा जो पहले कभी नहीं देखी गई”।

यह बयान इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की ओर से आए बयान के बाद आया है, जिसमें खामेनेई की हत्या के लिए जिम्मेदारों को सजा देने की बात कही गई थी। ईरान ने खामेनई की मौत के बाद अमेरिका और इज़राइल पर हमले की धमकी दी है।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में लिखा: “ईरान ने कहा है कि आज वे बहुत जोर से हमला करेंगे… लेकिन वे ऐसा न करें, क्योंकि अगर किया तो हम उन्हें ऐसी ताकत से मारेंगे जो पहले कभी नहीं देखी गई!”

यह घटनाक्रम खामेनेई की मौत के बाद क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा रहा है। ईरान ने 40 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है, जबकि अमेरिका-इज़राइल हमले जारी रहने की आशंका है।

Related Articles

Back to top button